Bareilly: 10 माह के मासूम का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

Update: 2025-12-15 09:44 GMT

बरेली: जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे मां के पास सो रहे 10 माह के बच्चे के अपहरण की घटना सामने आई है। मां की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया है। फरीदपुर के रेशम बाग कॉलोनी निवासी रूपराम प्लाइवुड फैक्ट्री मे काम करते है। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात रूपराम और उनकी पत्नी अनीता देवी घर मे सोए हुए थे। अनीता के पास उनका 10 माह का बेटा कुश भी सो रहा था।

अनीता के अनुसार सुबह करीब चार बजे उसकी आंख खुली तो कुश उनके पास से गायब था। महिला ने शोर मचाते हुए पति को उठाया। दंपति ने पूरी कॉलोनी में बच्चे को तलाश की, लेकिन उसका कही पता नही चला। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण के आरोप मे मुकदमा दर्ज किया है। अनीता ने बताया कि पड़ोस मे रहने वाला धर्म विशेष का युवक उनके बच्चे पर नजर रखता था। वह कई बार चोरी के आरोप मे पकड़ा जा चुका है। उसी ने उनका बच्चा चोरी करके बेच दिया है। अनीता का कहना है कि उनके घर के दरवाजे पर किबाड़े नही है। वह ईटें लगाकर दरवाजे को बंद करती है। जब वह उठी तो दरवाजे की ईंटें हटी हुई थी। कुश अपने दो भाइयों मे छोटा है।

इस मामले मे इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द बच्चे को ढूंढ निकाला जाएगा। फरीदपुर इंस्पेक्टर ने बच्चे को खोजने के लिए कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही फिंगरप्रिंट टीम को बुलाया गया। उन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच टीम ने पूरे इलाके मे कॉबिंग की। लेकिन मासूम को नही खोजा जा सका।

Tags:    

Similar News