Bareilly: ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, यातायात नियंत्रण के लिए नई योजना

"प्रशासन ने जारी किए निर्देश"

Update: 2026-02-25 21:57 GMT

बरेली: कलक्ट्रेट सभागार मे मंगलवार को एडीएम सिटी की अध्यक्षता मे जिला व्यापार बंधु की बैठक हुई। व्यापारियों ने शहर में चले रहे सीएम ब्रिड योजना के कार्य, शहर में जाम समेत अन्य समस्याएं बताई। अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने बतया कि महादेव पुल के नीचे अतिक्रमण अधिक होने से सार्वजनिक रास्ता बंद हो जाता है। जिस पर अपर जिलाधिकारी नगर ने नगर निगम को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। शिवाजी मार्ग से अलमगिरीगंज क्षेत्र में दिन के समय अत्यधिक चौपहिया वाहन और ई रिक्शा की वजह से जाम लगने की बात भी कही गई। एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने एसपी ट्रैफिक को इस मार्ग को वन वे करने के निर्देश दिए।

व्यापारी विशाल मेहरोत्रा की और से सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य होने से सड़कों की बदतर हालत होने और कुतुबखाना सब्जी मंडी में पार्किंग की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। एडीएम ने कहा कि नगर निगम के स्लॉटर हाउस को पार्किंग के लिए खुलवा दिया जाएगा। साथ ही रिठौरा में साप्ताहिक बंदों को भी प्रभावी तरीके से लागू कराने की बात व्यापारियों ने रखी। व्यक्ति नही, सार्वजनिक मुद्दों पर हो बात: बैठक शुरू होते ही कई व्यापारियों ने व्यक्तिगत मुद्दे भी रखने शुरू कर दिए। इस पर कुछ व्यापारियों और अधिकारियों ने कहा कि बैठक में सार्वजनिक मुद्दों को रखकर विकास के एजेंडे पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए।

Tags:    

Similar News