Barabanki: जिला कारागार में डीएम और एसपी का निरीक्षण, बंदियों से की बातचीत

Update: 2025-07-30 08:16 GMT

बाराबंकी: जिलाधिकारी (DM) शंशाक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक (SP) अर्पित विजयवर्गीय ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरकों, मेस, जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम आदि का सघन निरीक्षण किया।

कैदियों की समस्याओं और सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये तथा बन्दियों से मिलने वाले व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी की गई।

Tags:    

Similar News