Banda: करंट की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र झुलसा

Update: 2024-09-07 13:07 GMT
Banda  बाँदा: बांदा जिले में फर्राटा पंखा घुमाते समय करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा बचाने में झुलस गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी जगदीश (45) पुत्र बुधुवा शुक्रवार की रात को फर्राटा पंखा चालू किया। इसके बाद उसे दूसरी ओर घुमाने के लिए उसने पंखा छूआ तो करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
पास में ही मौजूद आठ वर्षीय बेटे विष्णु ने उसे बचाने का प्रयास किया, इस दौरान वह भी करंट लगने पर झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के चचेरे भाई रामविशाल ने बताया कि जगदीश किसानी करता था। उसके नाम सात बीघा जमीन है। अचानक हुई इस घटना से पत्नी रमरतिया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tags:    

Similar News

-->