उत्तर प्रदेश में 25 सितंबर तक चलाया जाएगा प्रतिबंधित प्लास्टिक अभियान

Update: 2022-08-26 12:20 GMT

लखनऊ: प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ प्रदेश में एक महीने यानि 25 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल, उत्पादन और परिवहन रोकने के लिए कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हुआ अभियान: सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद भी हानिकारक प्लास्टिक का अंधाधुंद इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए नगर विकास विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान एक महीने यानि 25 सितंबर तक चलाया जाएगा।इस दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल, उत्पादन और परिवहन रोकने के लिए कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी।अभियान में सर्वाधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

स्थानीय निकाय नेहा शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश: नेहा शर्मा स्थानीय निकाय ने अधिकारियों को इस संबंध में भेजे गए निर्देश में कहा है कि प्रदेश में 1 जुलाई 2022 से 100 माइक्त्रसॅन से कम एकल उपयोग वाले प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बावजूद भी प्रदेश में प्रतिबंध प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त से 25 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों के आलावा आम लोगों को इसका इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले निकायों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। ऑनलाइन और पूर्व में बनाए गए एप पर आने वाली शिकायतों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News

-->