Balrampur: पैदल अस्पताल जा रही महिला ने बीच रास्ते में बच्चे को जन्म दिया
"बलरामपुर में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं"
बलरामपुर: जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। पैदल अस्पताल जा रही गर्भवती का रास्ते में ही प्रसव हो गया। इसके बाद परिजनों द्वारा प्रसूता को 15 किमी बाइक पर बिठा कर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, जच्चा-बच्चा दोनों रघुनाथनगर सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी अनुसार, पूरा मामला वाड्रफनगर विकासखण्ड के सोनहत गांव का है। यहां पंडों जनजाति की महिला नवजात के साथ पैदल नदी पार कर अस्पताल पहुंची। पुल और सड़क के आभाव में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती है। बरसात में अक्सर नाले में पुल के अभाव में लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ती है।