बलिया; फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर सुनते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहान के मठिया निवासी अजय साहनी (22) पुत्र राम सेवक साहनी किसी काम से कपूरी गांव जा रहा था। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: