बलिया: बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ मोहल्ले में गुरुवार शाम एक युवक ने साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजकुमार उर्फ राजा गुप्ता (27), पुत्र बनारसी गुप्ता (निवासी बेदुआ, थाना कोतवाली, बलिया) के रूप में हुई है।
मौत की वजह अब भी रहस्य: युवक के आत्महत्या करने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर गृह कलह सहित अन्य संभावित कारणों की चर्चाएं चल रही हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।