बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र के कस्बा गड़वार निवासी एक युवक ने शुक्रवार की दोपहर रोशनदान में रजाई के खोल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक वीर विक्रम सिंह दो भाइयों में छोटा था और हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता था। करीब 20 दिन पूर्व ही वह गांव लौटा था। शुक्रवार की दोपहर उसने कमरे का दरवाजा बंद कर रोशनदान में रजाई के खोल से फांसी का फंदा बना लिया।

दोपहर में जब उसकी भाभी ने खाने के लिए आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे का मंजर देखकर सभी दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Tags: