Ballia: दीवार गिरने से घायल महिला की वाराणसी में मौत

"गांव में पसरा मातम"

Update: 2025-07-24 12:44 GMT

बलिया: दुबहड़ थाना क्षेत्र के छोटका दुबहड़ गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गमगीन कर दिया। मंगलवार सुबह घर की दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई प्रमिला देवी (34) पत्नी शिवजी राम की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर है।

घटना के वक्त प्रमिला देवी घर के भीतर दीवार के पास बैठकर बर्तन धो रही थीं। तभी अचानक पुरानी और जर्जर हो चुकी दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से प्रमिला बुरी तरह घायल हो गईं।

परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मगर उपचार के दौरान रात में ही उनकी मौत हो गई।

बुधवार को परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल लौटे, जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। प्रमिला देवी की असमय मौत से घर में कोहराम मच गया है। ग्रामीण भी शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचकर ढांढस बंधा रहे हैं।

Tags:    

Similar News