Ballia: अभिजीत तिवारी की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
कार्यकर्ताओं में खुशी
बलिया: बांसडीह नगर पंचायत निवासी अभिजीत तिवारी सत्यम को युवा कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस आशय की जानकारी प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह ने पत्र जारी कर दी।
अभिजीत तिवारी इससे पहले युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत थे। उनकी नई जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुभव तिवारी गोलू सहित संतोष चौबे चुन्नू, मुन्ना उपाध्याय, अब्दुल फैज, मुखिया पांडेय और अभिजीत सिंह ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।