Ballia: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वारंटी गिरफ्तार

Update: 2025-03-04 04:03 GMT

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहतवार थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। न्यायालय एएसजे/एफटीसी बलिया द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने अभियुक्त कन्हैया राजभर (पुत्र स्व. भरत राजभर, निवासी बघांव, सहतवार, बलिया) को उसके घर से गिरफ्तार किया।

विधिक कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया। इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक रमाशंकर यादव और हेड कांस्टेबल राजू राव शामिल रहे।

Tags:    

Similar News