Ballia: टोंस नदी में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हुई

इलाके में पसरा मातम

Update: 2025-05-20 04:40 GMT

बलिया: सोमवार दोपहर बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में टोंस नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, चितबड़ागांव कस्बे के वार्ड नंबर एक (राजेन्द्र नगर) निवासी 12 वर्षीय कागा गुप्ता पुत्र पिंकू गुप्ता और 14 वर्षीय अमित गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता रोज़ की तरह दोपहर में नहाने के लिए टोंस नदी पहुंचे थे। नहाते समय दोनों गहराई में चले गए और डूबने लगे।

घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कागा को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल ज़िला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं अमित की घटनास्थल पर ही डूबने से मौत हो गई।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और राजेन्द्र नगर में मातम का माहौल है।

Tags:    

Similar News