बलिया: मनियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार सुबह रिगवन ढाला के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में ककरघट्टा निवासी विशाल बिंद (19 वर्ष) और पारस बिंद (50 वर्ष) शामिल हैं। दोनों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है, साथ ही पूर्व में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत भी इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे, कांस्टेबल भानू प्रताप यादव और अक्षय शुक्ला शामिल रहे।