Ballia: अभियान के तहत चाकूबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार

"युवक पर किया था जानलेवा हमला"

Update: 2025-02-17 05:59 GMT

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज कुमार पुत्र अजय राम और राहुल कुमार पुत्र अजय राम (निवासी: मालगोदाम रोड, हरिजन बस्ती, शहर कोतवाली, बलिया) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 109/115(2)/352 बीएनएस के तहत पाबंद कर न्यायालय में चालान भेज दिया है।

युवक पर चाकू से किया था हमला: पुलिस के मुताबिक, 14 फरवरी को पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी गाली-गलौज कर रहे थे और मारपीट कर रहे थे। जब उसका भाई बीच-बचाव करने आया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। वह खुद को बचाने की कोशिश करने लगा, लेकिन चाकू उसके पेट में जा लगी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अगर चाकू उसकी गर्दन पर लगती, तो उसकी मौत हो सकती थी।

इस वारदात के बाद पुलिस ने धारा 109/115(2)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी: रविवार को उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह अपनी टीम के साथ इलाके की निगरानी कर रहे थे, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सूरज कुमार और राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

उपनिरीक्षक: सौरभ कुमार सिंह

सहायक उपनिरीक्षक: अजय कुमार

कांस्टेबल: विक्रम सिंह

कांस्टेबल: अमरजीत

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Tags:    

Similar News