बलिया: एसपी ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाई। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल का अभ्यास भी कराया।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को आपात स्थितियों से निपटने और अपराधों की रोकथाम के लिए दंगा निरोधक उपकरणों की जांच की। उन्होंने उपकरणों के रखरखाव और उनकी क्रियाशीलता को परखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा, उन्होंने यूपी 112 पीआरवी में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट और अन्य आवश्यक उपकरणों का निरीक्षण किया। एसपी ने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, समुचित देखरेख और कुशल संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए।

Tags: