बलिया: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के पंदह डेरा में शनिवार की रात चोरों ने दो भाइयों के घरों को निशाना बना लिया। पीड़ित नमोनारायण यादव और रामनाथ यादव के परिवार के लोग रात में सो रहे थे, तभी चोरों ने कमरों को बाहर से बंद कर दिया और अन्य कमरों में रखा सामान बक्से व सूटकेस सहित उठा ले गए।
रविवार सुबह चोरी का पता चला, जब टूटे हुए सूटकेस और कुछ सामान घर से थोड़ी दूरी पर मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।