बलिया: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कचुवरा गांव में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 15 वर्षीय आरती गोंड़ ने कथित रूप से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी।

आरती, मोहन गोंड़ की बेटी थी। बताया जा रहा है कि रात करीब 1:30 बजे उसने खुद 112 नंबर डायल कर पुलिस को जानकारी दी कि उसने ज़हर खा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर से गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच की जा रही है।

Tags: