Ballia: तन्मय सिंह 97.4% के साथ स्कूल टॉपर

शिक्षक पिता का नाम किया रोशन

Update: 2025-05-16 06:10 GMT

बलिया: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर सेंट जेवियर्स स्कूल, धरहरा के छात्र तन्मय सिंह ने स्कूल टॉप किया है। मूल रूप से बैरिया क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी तन्मय, बेसिक शिक्षक एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बैरिया के संयोजक अनिल सिंह के पुत्र हैं।

तन्मय की इस शानदार उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर है, बल्कि शुभचिंतकों के बीच भी उत्साह का माहौल है।

तन्मय को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। क्षेत्र के कई शिक्षकों ने व्यक्तिगत रूप से मिलकर उसका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शिक्षक पुत्र तन्मय की यह सफलता क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

Tags:    

Similar News