Ballia: पुलिस ने दबंग शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

"देशी शराब के 90 पाउच के साथ गिरफ्तार"

Update: 2025-04-11 04:16 GMT

बलिया: शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नरही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार दोपहर पुलिस ने नसीरपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 'दबंग' ब्रांड की 90 पाउच देशी शराब बरामद की गई।

थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक गणेश पांडेय, हेड कांस्टेबल अर्जुन प्रजापति व प्रवीण कुमार गश्त पर थे, तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिंटू कुमार साह (पुत्र बद्री नारायण साह, निवासी – पिरो, थाना पिरो, जिला भोजपुर, बिहार) को पकड़ा गया। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News