बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं लापता बच्चियों की बरामदगी अभियान के तहत बांसडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक युवती को शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी अरुण कश्यप पुत्र महेन्द्र कश्यप, निवासी ग्राम मैरीटार, बांसडीह को मैरीटार चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 87/351(3) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राम अवध यादव और हेड कांस्टेबल रितेश सिंह शामिल रहे।