Baliya: हत्याकांड में पुलिस ने की छह लोगों की गिरफ्तारी

Update: 2025-12-19 08:48 GMT

बलिया: उभांव थाना पुलिस ने राहुल यादव उर्फ आयुष हत्याकांड की साजिश मे शामिल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी साजिशकर्ताओं को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दबोचा गया।पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय बलिया भेज दिया।

गौरतलब हो कि 13 दिसम्बर 2025 की शाम लगभग 6.30 बजे को राहुल यादव उर्फ आयुष पुत्र बच्चा यादव (निवासी यादव नगर कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव) को राबिन सिंह, पवन सिंह, रोहित व राज ने जान से मारने नियत से गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई थी। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीमें अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुटी हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला मय हमराह देखभाल क्षेत्र में मामूर थे, तभी मुखबीर खास की सूचना पर धारा 103 (1), 61(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त प्रतिभा वर्मा पत्नी जितेन्द्र (निवासी : बाटा वाली गली कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव), अभिषेक यादव पुत्र हरिद्वार यादव (निवासी : भीटाभुवारी थाना उभांव), विनोद यादव उर्फ राका पुत्र विश्राम यादव (निवासी बभनियाव थाना उभांव) को कुन्डैल ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया।

वहीं, अभियुक्त सर्वजीत उर्फ गोलू सिंह पुत्र सुमेर सिंह (निवासी : अतरौल चक मिलकान थाना उभांव), मु. फैज पुत्र मु. सफीर (निवासी : उमरगंज थाना उभांव) व अयान पुत्र मु. तकबीम उर्फ सोनू (निवासी फरसाटार थाना उभांव) को साहुनपुर रेलवे अन्डर पास से गिरफ्तार किया गया।

अपराधिक इतिहास

अभियुक्त सर्वजीत उर्फ गोलू सिंह पुत्र सुमेर सिंह नि0 अतरौल चक मिलकान थाना उभांव बलिया

1. मु0अ0सं0 200/2022 धारा 323, 506 भादवि थाना उभांव जनपद बलिया।

2. मु0अ0सं0 04/2024 धारा 323, 34, 427, 504, 506 भादवि थाना उभांव जनपद बलिया।

अभियुक्त मु. फैज पुत्र मु. सफीर नि0 उमरगंज थाना उभांव जनपद बलिया

1.मु0अ0सं0 60/2025 धारा 110, 115(2), 351(3), 352 बीएनएस थाना उभांव जनपद बलिया।

अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र हरिद्वार यादव नि0 भीटाभुवारी थाना उभांव जनपद बलिया

1. मु0अ0सं0 260/2023 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना उभांव जनपद बलिया

अभियुक्त विनोद यादव उर्फ राका पुत्र विश्राम यादव नि0 बभनियाव थाना उभांव जनपद बलिया

1. मु0अ0सं0 328/2015 धारा 307, 394 भादवि थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

2. मु0अ0सं0 1401/2016 धारा 41, 411, 413, 414, 419, 420 भादवि थाना उभांव बलिया

3. मु0अ0सं0 240/2023 धारा 3(1) (घ), 3(1)(द), 3(2) (va) SC/ST Act 323,325,352,504,506 भादवि थाना उभांव जनपद बलिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. प्र0नि0 श्री संजय शुक्ल थाना उभांव जनपद बलिया

2. उ0नि0 सुमित कुमार थाना उभांव जनपद बलिया

3. हे0का0 राकेश पाण्डेय थाना उभांव जनपद बलिया

4. का0 रविन्द्र कुमार थाना उभांव जनपद बलिया

5. का0 मुकेश यादव थाना उभांव जनपद बलिया

6. का0 सर्वेश यादव थाना उभांव जनपद बलिया

7. म0का0 प्रतिभा थाना उभांव जनपद बलिया

Tags:    

Similar News