Ballia: पंचायत उपचुनाव की घोषणा हुई, 19 फरवरी को होगा मतदान

"21 फरवरी को होगी मतगणना"

Update: 2025-02-05 06:02 GMT

बलिया: जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिले की ग्राम पंचायतों, प्रधान, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव की समय सारणी जारी कर दी है।

चुनाव कार्यक्रम:

नामांकन: 8 फरवरी (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक)

नामांकन पत्रों की जांच: 10 फरवरी (सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक)

नाम वापसी: 11 फरवरी (सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक)

प्रतीक आवंटन: 11 फरवरी (अपराह्न 3 बजे से कार्य समाप्ति तक)

मतदान: 19 फरवरी (सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक)

मतगणना: 21 फरवरी (सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक)

किन पदों के लिए होगा चुनाव:

1. ग्राम प्रधान पद के लिए:

रछौली (विकासखंड सियर)

अ0मा0बा0गो0उपा0 (मुरली छपरा ब्लॉक)

एकौना (बेलहरी ब्लॉक)

2. क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए:

सिकंदरपुर (सोहांव ब्लॉक)

सरया गुलाब राय (नगरा ब्लॉक)

3. ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए:

अ0मा0बा0गो0उपा0 (मुरली छपरा ब्लॉक)

धनौती सलेम (गड़वार ब्लॉक)

हथौड़ी (चिलकहर ब्लॉक)

छेरडीह और भैंसहा (रेवती ब्लॉक)

पिंडहरा, चांदपुर, दियराभागर, पकड़ी, बरियारपुर (बांसडीह ब्लॉक)

ताजपुर, अकोल्ही (दो-दो वार्ड)

पकड़ी (हनुमानगंज ब्लॉक, एक वार्ड)

मझरिया (तीन वार्ड)

चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा नामांकन पत्रों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News

-->