Ballia News: जेल निर्माण कार्य ठप, एजेंसी नियुक्ति में पांच महीने की देरी
Ballia बलिया : बलिया जिला जेल का भविष्य अधर में लटक गया है। बंदियों को मऊ आजमगढ़ और वाराणसी स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल की भूमि मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित हो गई है लेकिन दो करोड़ के उपकरण बेकार हो रहे हैं। बजट स्वीकृत होने के बाद भी मेडिकल कालेज का निर्माण शुरू नहीं हो सका है।
जिले में नई जेल बनाने की कवायद फेल होती दिख रही है। इसमें रखा दो करोड़ से अधिक का उपकरण भी अब खराब होने के कगार पर पहुंच गया है। इसमें निरुद्ध 900 से अधिक बंदियों को मऊ और आजमगढ़ और वाराणसी में शिफ्ट कर दिया गया है।
इसकी भूमि पर अब स्वास्थ्य विभाग का नाम दर्ज हो गया है। मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए यह भूमि अधिग्रहित कर ली गई है। अभी भी बंदियों के सभी अभिलेख इसी भवन में रखे गए हैं। बताया जाता है कि जेल के अंदर लगे चालीस अधिक सीसीटीवी कैमरा, जैमर और रोटी तैयार करने वाली पचास लाख से अधिक की मशीन के अलावा आटा तैयार कराने वाली मशीनों का उपयोग नहीं होने से धूल जम गई है।