Ballia News: गाय के हमले में किसान की मौत, गांव में फैला शोक
"गौ माता' बनी कुमाता"
बलिया: जिले के बांसडीह क्षेत्र के नारायनपुर गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय किसान गनेश पाण्डेय की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब वह अपनी पालतू गाय को भूसे की नांद से हटाकर पेड़ की छांव में बांधने ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक गाय बेकाबू हो गई और उसने गनेश पाण्डेय को जोर से पटक दिया।
घटना के बाद परिजन तुरंत गनेश पाण्डेय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी समेत घर के अन्य सदस्य बेसुध हो गए और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और प्रभारी कोतवाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गनेश पाण्डेय अपने पीछे तीन पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गांव में लोग इस घटना को ‘गौ माता’ के क्रोधित रूप से जोड़कर देख रहे हैं, जिसने एक संपूर्ण परिवार को मातम में डुबो दिया।