बलिया: मनियर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब घर के ही किसी सदस्य ने ससुर को भोजन देने के लिए आवाज दी और कमरे का दरवाजा खोला।

परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और मृतका के मायके पक्ष को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इधर, मृतका के नाना ने मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए पति, ननद और दो जेठानियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है।

मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags: