Ballia: रेलवे क्रॉसिंग के पास सारनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
"मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी"
बलिया: फेफना-रसड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार देर शाम सारनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, रसड़ा-फेफना मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप आउटर पर एक व्यक्ति सारनाथ ट्रेन से उतर रहा था। उसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और वह चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।