Ballia: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 निरीक्षक व 10 उप निरीक्षक स्थानांतरित
"प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई थानाध्यक्षों को भी बदला गया"
बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिले में 14 निरीक्षकों और 10 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई थानाध्यक्षों को भी बदला गया है।
एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल अपने वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर नई नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।