Ballia: ताड़ के पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत

गांव में छाया मातम

Update: 2025-04-29 04:56 GMT

बलिया: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव में सोमवार को ताड़ के पेड़ से गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के गया जनपद के अतरी थाना क्षेत्र स्थित टियूसा गांव निवासी 49 वर्षीय महेंद्र चौधरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र चौधरी जाम गांव में ताड़ी उतारने का कार्य करते थे। सोमवार सुबह वे ताड़ के पेड़ पर चढ़े थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े। हादसे के समय उनका भाई और कुछ साथी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रसड़ा पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

Tags:    

Similar News