बलिया: पकड़ी थाना क्षेत्र के कड़सर गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में लगा टेंट खोलते समय हाई-टेंशन (एचटी) तार के संपर्क में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के इसारपीथा पट्टी गांव निवासी पियूष चौरसिया (18) पुत्र जनार्दन चौरसिया टेंट लगाने का काम करता था। शुक्रवार सुबह कड़सर गांव में टेंट खोलते समय वह अचानक एचटी तार की चपेट में आ गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पियूष की मौत से परिवार में मातम पसरा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags: