Ballia: विवाहिता की मौत मामले में पति और देवर गिरफ्तार

Update: 2025-06-27 08:42 GMT

बलिया: विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में फेफना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। यह कार्रवाई मृतका के पिता की तहरीर पर की गई।

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी मिड्ढा गांव निवासी पंकज तुरहा से हुई थी। 19 जून को पंकज और उसका भाई सचिन ने उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मिड्ढा नहर के पास से पंकज तुरहा और सचिन कुमार तुरैहा को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के खिलाफ धारा 108 बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Tags:    

Similar News