Ballia: ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, 5000 रुपये की राशि हुई रिकवर
बलिया पुलिस की बड़ी कामयाबी
बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलिया पुलिस को एक और सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर गौरव शर्मा के नेतृत्व में सिकन्दरपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया।
सिकन्दरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के दिशा-निर्देश में उप निरीक्षक ज्ञानप्रकाश तिवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर राजू यादव और महिला आरक्षी कीर्ति की टीम ने जलालीपुर निवासी अभिषेक शर्मा के साथ हुई साइबर ठगी के 5000 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए। पुलिस की इस कार्यवाही से आमजन में भरोसा और जागरूकता बढ़ी है।