Ballia: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास की मांग को लेकर किसानों का धरना

Update: 2025-08-03 08:25 GMT

बलिया: निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के कारण रास्ता बंद होने की आशंका से चिंतित किसानों ने शनिवार सुबह बेलहरी-सहतवार मार्ग पर बेलहरी पानी टंकी के सामने सांकेतिक धरना दिया। किसानों की मांग थी कि सोनवानी-दुधैला मार्ग पर अंडरपास बनाया जाए, ताकि वे अपने खेतों तक आसानी से पहुंच सकें।

धरने की सूचना मिलने पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील शर्मा मौके पर पहुंचे और किसानों से संवाद किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में लिंक रोड की व्यवस्था पहले से ही मौजूद है, इसलिए अलग से अंडरपास की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने नक्शा दिखाकर यह भी स्पष्ट किया कि बेलहरी, समरथपाह, दुधैला, सोनवानी और मुड़ाडीह के किसानों को खेतों तक पहुंचने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

प्रोजेक्ट मैनेजर की संतोषजनक बातों के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। मौके पर पूर्व प्रधान संजय ओझा, अनिल सिंह, शंकर सिंह, सुनील सिंह, मुन्ना सिंह बघेल, मोहन यादव, गुड्डू गोड़, लाल बाबू सिंह, भिखारी गिरी, पिन्टू सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News