Ballia: साइबर टीम ने धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति के वापस कराए पचास हजार रुपये
बलिया: साइबर टीम ने सोमवार को धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति के खाते से निकाले गए 50,000 रुपये वापस कराए।
जापलिनगंज निवासी आर्यन कुमार यादव ने 19 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 मई 2024 को उनके केनरा बैंक खाते से 1,40,288 रुपये फर्जी तरीके से ट्रांसफर कर लिए गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और न्यायालय के आदेश पर साइबर टीम ने 50,000 रुपये वापस उनके खाते में जमा करा दिए। शेष धनराशि की रिकवरी के लिए टीम प्रयासरत है।