Ballia: ठेकेदारों पर फर्जी शिकायत और धमकी देने का आरोप

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Update: 2025-05-27 07:46 GMT

बलिया: विद्युत विभाग के लेखाकार नवीन कुमार यादव ने दो ठेकेदारों पर फर्जी शिकायतें करने, लेटर पैड के दुरुपयोग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली बलिया में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नवीन कुमार यादव विद्युत वितरण खंड बांसडीह, बलिया में लेखाकार के पद पर कार्यरत हैं। अपनी तहरीर में उन्होंने ठेकेदार आनंद राय और अनिल कुमार पांडेय को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि दोनों ठेकेदार नियमों के विरुद्ध निविदा कार्य कराने का दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया तो दोनों ने भाजपा नेताओं के लेटर पैड का दुरुपयोग करते हुए ऊर्जा मंत्री के पास उनके खिलाफ फर्जी शिकायतें भेजीं।

इसके अलावा, नवीन कुमार यादव का कहना है कि उन्हें लगातार मोबाइल पर अभद्र भाषा में धमकी भरे कॉल आ रहे हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं और सरकारी कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारियों में भी चिंता का माहौल है।

Tags:    

Similar News