Ballia: रसड़ा नगर पालिका क्षेत्र में सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान, संवर रहा रसड़ा

"वृक्षों की देखभाल के लिए कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे"

Update: 2025-03-03 05:06 GMT

बलिया: जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर रसड़ा नगर पालिका क्षेत्र में सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य सड़कों के डिवाइडर से गंदगी हटाई जा रही है, साथ ही वहां लगे वृक्षों की देखभाल के लिए कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। डिवाइडर और पोलों पर बटरफ्लाई लाइट व अन्य आकर्षक लाइटें लगाकर नगर को सजाने की योजना बनाई गई है।

धिशासी अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि दो महीने के भीतर यह कार्य पूरा किया जाए। मौके पर उपजिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे और स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया।

Tags:    

Similar News