Ballia: तीन वर्षीय बच्ची से छेड़खानी मामले में 14 वर्षीय किशोर पर मुकदमा दर्ज

"एक कमरे में ले जाकर उसके साथ अनुचित हरकत की"

Update: 2025-03-20 07:12 GMT

बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को तीन वर्षीय मासूम बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय मुस्लिम किशोर ने बच्ची को बहला-फुसलाकर घर से कुछ दूर स्थित एक कमरे में ले जाकर उसके साथ अनुचित हरकत की।

मां की शिकायत पर मामला दर्ज: कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

किशोर हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News