Ballia: भूमि रजिस्ट्री विवाद में मां-बेटे समेत पांच लोगों पर जालसाजी का केस
"जालसाजी का मामला दर्ज"
बलिया: भूमि रजिस्ट्री विवाद में बलिया कोतवाली पुलिस ने मां-बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया है।
रामपुर उदयभान निवासी रमाशंकर पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके गांव के स्वर्गीय परमेश्वर पांडेय सह-खातेदार थे, और उनकी जमीन का मामला उप जिलाधिकारी की अदालत में लंबित था। लेकिन 19 जून 2018 को आरोपियों ने साजिश के तहत देवकली और माधोपुर स्थित उनकी भूमि को उर्मिला मिश्रा के नाम रजिस्ट्री कर दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिवमुनी देवी, जयशंकर पांडेय, विजय शंकर पांडेय, अजय शंकर पांडेय समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।