Ballia: रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के सात नेताओं पर केस

दोनों पक्षों के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Update: 2025-05-29 05:59 GMT

बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार को हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। मामले में दोनों ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

रामनगर निवासी निर्मला देवी पत्नी स्व. राजेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही रोहित सिंह, राहुल सिंह और मोहित सिंह ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें और उनके पुत्र आजाद सिंह को घायल कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष के राहुल सिंह ने आरोप लगाया कि रितेश सिंह, जितेश सिंह, बिट्टू सिंह उर्फ आकाश सिंह और शिव मंगल सिंह ने रास्ते में घेर कर उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें भी गंभीर चोटें आईं।

दोकटी के प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Tags:    

Similar News