बलिया: उत्तर प्रदेश के महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, लखनऊ के निर्देशानुसार, समग्र शिक्षा अभियान बलिया के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्रों और नगर संसाधन केंद्रों पर कार्यरत 66 एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) को कार्यमुक्त कर दिया गया है। ये सभी एआरपी 03 वर्ष या अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुके थे, जिसका समापन 31 मार्च 2025 को हुआ।
बलिया के बीएसए मनीष कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए सभी 66 एआरपी को जिला परियोजना कार्यालय बलिया से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्हें अपने मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर शिक्षण कार्य में संलग्न होने को कहा गया है।