Ballia: जमात-उल-विदा को लेकर बलिया पुलिस सतर्क

Update: 2025-03-28 06:09 GMT

बलिया: रमजान माह के अंतिम शुक्रवार जमात-उल-विदा (अंतिम जुमा) 28 मार्च को मनाया जाएगा, जिसमें अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। जुमा की नमाज और ईद त्योहार के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

एसपी ने पुलिस बल के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और आमजन से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी।

इसके अलावा, उन्होंने सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने और त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर नगर क्षेत्राधिकारी श्यामकांत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेंद्र बहादुर सिंह, महिला थानाध्यक्ष कल्पना मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News