Ballia: 92.06% अंकों के साथ अर्पिता ने जिले का नाम किया रोशन

"पूरे परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है"

Update: 2025-05-16 06:05 GMT

बलिया: डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामपुर उदयभान की छात्रा अर्पिता शर्मा ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 92.06 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अर्पिता मूल रूप से बलिया सदर तहसील क्षेत्र के गंगापुर गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता रमेश कुमार शर्मा 'मास्टर' और मां श्रीमती सुनीता शर्मा की बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अर्पिता को बधाइयों का तांता लगा है और हर कोई उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है। अपनी सफलता का श्रेय अर्पिता ने विद्यालय की श्रेष्ठ शिक्षण व्यवस्था और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है।

Tags:    

Similar News