Ballia: 2 मई को आयोजित होगी एआरपी चयन परीक्षा, उम्मीदवारों को मिली बड़ी जानकारी
"2 मई को होगा आयोजन"
बलिया: जनपद के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु कार्य करने वाले एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के 82 रिक्त पदों पर चयन परीक्षा का आयोजन 2 मई 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा प्रातः 10 बजे से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बलिया में आयोजित होगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने बताया कि एआरपी पद के लिए आवेदन करने वाले सभी शिक्षक निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।