बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र के हनुमानगंज मौजा में अराजकतत्वों ने लगभग दो बीघा खेत में खड़ी मक्के की फसल को काटकर तहस-नहस कर दिया। इससे किसान बेहद परेशान हैं। पीड़ित किसानों ने मामले की शिकायत थाना में दर्ज कराई है।

हनुमानगंज गांव के राधेश्याम तिवारी और ददन वर्मा ने करीब दो बीघा में चइती मक्का बोया था, जो अब कटाई के लिए तैयार हो रही थी। लेकिन गुरुवार की रात अज्ञात अराजकतत्वों ने पूरी फसल बर्बाद कर दी।

राधेश्याम तिवारी ने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 पर दी। इस संबंध में बैरिया थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: