बलिया: पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर गांव में गुरुवार को एक ही परिवार के दो सदस्यों की असामयिक मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया। जब गांव से एक साथ दो अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।

पहले पत्नी, फिर पिता का निधन

बीएसएफ से सेवानिवृत्त सुंदरेश सिंह की पत्नी कंचन देवी (45 वर्ष) का निधन हृदय गति रुकने से हो गया। परिवार के लोग उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे ही थे कि इसी बीच सुंदरेश सिंह के पिता कमलदेव सिंह (72 वर्ष) ने भी दम तोड़ दिया।

गांव में छाया सन्नाटा, शोक में डूबे परिजन

एक ही परिवार में दो मौतें होने से पूर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पूरे गांव में गमगीन माहौल बन गया और दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

महावीर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

दोनों का अंतिम संस्कार महावीर घाट, बलिया में किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों का कहना है कि ऐसा मंजर उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।

Tags: