Ballia: ई-लॉटरी प्रक्रिया में सात आबकारी दुकानों का आवंटन संपन्न

"जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में पूरी की गई"

Update: 2025-03-28 05:50 GMT

बलिया: द्वितीय चरण की ई-लॉटरी प्रक्रिया के तहत जनपद की 7 फुटकर आबकारी दुकानों का आवंटन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में पूरी की गई।

आवंटित दुकानों का विवरण

इस चरण में 3 देशी शराब की दुकानें, 1 कंपोजिट दुकान और 3 भांग की दुकानें शामिल रहीं। जिला स्तरीय चयन समिति की मौजूदगी में आवेदकों को ई-लॉटरी प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई और लॉटरी प्रक्रिया के बाद सफल आवंटियों के नामों की घोषणा की गई।

आबकारी दुकानों का व्यवस्थापन कार्य पूरा जिला आबकारी अधिकारी

जिला आबकारी अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि जनपद में सभी आबकारी दुकानों का व्यवस्थापन कार्य सुचारू रूप से पूरा कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News