बलिया: नगर कोतवाली क्षेत्र में रात करीब 9:30 बजे एक युवक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर कहीं ले जा रहा था। तभी स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी। स्थिति को भांपते हुए लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने लड़की को सुरक्षित बरामद किया

स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर लिया और युवक को हिरासत में ले लिया।

मुकदमा दर्ज, आरोपी से पूछताछ जारी

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। वहीं, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Tags: