Ballia: एक महिला के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया
"मामला दर्ज"
बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम एक महिला के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर सास और बेटी मौके पर पहुंच गईं, जिसे देखकर आरोपी फरार हो गया।
पीड़िता ने जेठ के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।