Ballia: जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह बंटी की मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर
"परिवार में कोहराम मच गया"
बलिया: सड़क हादसे में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह बंटी की मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया।
घटना रविवार देर शाम रसड़ा-फेफना मार्ग पर अमहर चट्टी के पास हुई, जहां एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फेफना थाना क्षेत्र के बैना निवासी 35 वर्षीय पवन सिंह बंटी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया।