Ballia: माइक्रो टीचिंग में 45 शिक्षक हुए फेल, 23 अभ्यर्थियों का 7 मई को होगा इंटरव्यू

"7 मई को होगा इंटरव्यू"

Update: 2025-05-08 03:41 GMT

बलिया: बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को विकास भवन में माइक्रो टीचिंग का आयोजन किया गया, जिसमें लिखित परीक्षा में सफल हुए 68 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। पारदर्शी तरीके से हुई इस प्रक्रिया में सिर्फ 23 शिक्षक ही सफल हो सके, जबकि 45 अभ्यर्थी असफल हो गए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि माइक्रो टीचिंग में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू आगामी 7 मई 2025 को सुबह 9 बजे से विकास भवन बलिया में आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि जिले में एआरपी के 82 पद खाली हैं, जिनकी पूर्ति के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 120 शिक्षकों ने आवेदन किया था। 2 मई को हुई लिखित परीक्षा में 92 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 68 शिक्षक माइक्रो टीचिंग के लिए चयनित हुए, जबकि 24 असफल रहे थे।

मंगलवार को आयोजित माइक्रो टीचिंग में विषयवार सफलता का आंकड़ा कुछ इस प्रकार रहा

विज्ञान: 15 में से 3 शिक्षक सफल

हिंदी: 7 में से 2

अंग्रेजी: 6 में से 3

गणित: 18 में से 11

सामाजिक विज्ञान: 22 में से 4 शिक्षक सफल

अब चयनित 23 अभ्यर्थी अंतिम चरण यानी साक्षात्कार के लिए तैयार हैं, जिसके बाद एआरपी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Tags:    

Similar News